डेंगू के बाद प्लेटलेट्स कैसे बढ़ते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:26


Dengue: डेंगू के मरीज प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

डेंगू एक संक्रामक रोग है, जो मादा मच्छर के काटने से होती है। ये मच्छर खराब पानी में जल्द पनपते हैं। इन मच्छरों को काटने से डेंगू होती है। इसके लिए टैंक, बर्तन और गमलों में पानी जमा न होने दें। साथ ही घर की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। डेंगू होने पर व्यक्ति को तेज बुखार, सिर और पीठ में दर्द, नाक से खून बहना, त्वचा में रैशेस की परेशानी होती है। साथ ही प्लेटलेट्स भी कम होने लगते हैं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। प्लेटलेट्स कम होने के चलते डेंगू से रिकवरी में लंबा वक्त लगता है। इसके लिए डॉक्टर डेंगू के मरीजों को पपीता के पत्तों का जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। इसके अलावा, प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

पानी पिएं

डॉक्टर हमेशा बीमार रहने पर खूब पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इससे किसी भी बीमारी से रिकवरी करने में मदद मिलती है। डेंगू में भी पानी का सेवन अधिक करें। वहीं, प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए छाछ और लस्सी का सेवन कर सकते हैं। इससे प्लेटलेट्स बढ़ता है।

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी में कैलोरी कम होती है। इसमें 90 फीसदी पानी होता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही नारियल पानी के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे डेंगू बीमारी से लड़ने में शक्ति मिलती है।

हरी सब्जियां खाएं

डेंगू की बीमारी से लड़ने और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके लिए पालक, लौकी, पपीता, मेथी का साग आदि चीजों का सेवन करें। स्वाद के लिए कद्दू और पपीते का हलवा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

अनार जूस पिएं

डॉक्टर इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। विटामिन-सी एंटीबॉडी को बूस्ट करता है। जबकि, एंटीबाडीज बीमारियों से लड़कर शरीर की रक्षा करता है। इसके लिए अनार के जूस का सेवन करें। इसके सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info